शुक्रवार, 15 जनवरी 2021

श्री राम महिमा

 

राम सृष्टा भी हैं और सृष्टि भी ! 

राम दृष्टा भी हैं और दृष्टि भी ! 

राम एकांत भी हैं और महफ़िल भी ! 

राम मार्ग भी हैं और मंज़िल भी ! 

राम जीवन भी हैं और मुक्ति भी ! 

राम युद्ध भी हैं और युक्ति भी ! 

राम मनहर भी हैं और मनस्वी भी ! 

राम राजा भी हैं और तपस्वी भी ! 

राम आराध्य भी हैं और आराधना भी ! 

राम साध्य भी हैं और साधना भी ! 

राम मानस भी हैं और गीता भी ! 

राम राम भी हैं और सीता भी ! 

राम धारणा भी हैं और धर्म भी ! 

राम कारण भी हैं और कर्म भी ! 

राम युग भी हैं और पल भी ! 

राम आज भी हैं और कल भी ! 

राम गृहस्थ भी हैं और संत भी ! 

राम आदि भी हैं और अंत भी !



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

रक्षा बंधन 2023 बुधवार, 30 अगस्त

 रक्षाबन्धन भारतीय धर्म संस्कृति के अनुसार रक्षाबन्धन[ का त्योहार श्रावण माह की पूर्णिमा को मनाया जाता है। यह त्योहार भाई-बहन को स्नेह की डो...